कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता ध्यानार्थफोटो कोडरमा 13डोमचांच में डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्र।डोमचांच। दीपावली के शुभ अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, डोमचांच में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विभिन्न समूहों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं।रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से बच्चों ने दीपावली के उल्लास, खुशियों और सांस्कृतिक परंपराओं को खूबसूरती से उकेरा। विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस आयोजन के जरिए बच्चों को अपनी रचनात्मक क्षमता और कलात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।मौके...