कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा विधायक एवं झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरोप लगाया कि सरकार डर और घबराहट में लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कहा कि झारखंड में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी गई है। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश न करे: अन्नपूर्णासरकार के प्रति आरोप डॉ. नीरा यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र-युवा घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी सरकार ने विपक्ष की आवाज सुनने के बजाय उसे नजरअंदाज करने का रास्ता अपनाया। यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं ने सीएम आवास घेरा, गिरफ्तार कर ले जाए गए खेलगांवलोकत...