Kodarma News: डगरनवां के फुटलहिया और झवांतारी में पुल निर्माण का शिलान्यास
कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो प्रखंड के सुदूरवर्ती डगरनवां पंचायत अंतर्गत फुटलहिया एवं झवांतारी गांव में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। फुटलहिया गांव में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तीन स्पेन के पुल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं झवांतारी में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से दो स्पेन के पुल का निर्माण होगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि पुलों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। मौके पर भाजपा नेता विजय यादव, राजकुमार यादव, मुखिया शोभा देवी, नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पवन सिंह, बालो यादव, अर्जुन यादव, श्रीकांत याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.