कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया शहर में जाम की समस्या अब आम लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बनती जा रही है। सुभाष चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक आए दिन लगने वाले जाम के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को झंडा चौक पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो और टोटो के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों की परेशानी देख झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद सड़क पर उतरने का निर्णय लिया। वे एक हाथ में डंडा लेकर झंडा चौक पर उतरे और सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ऑटो-टोटो को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। अध्यक्ष के इस प्रयास से कुछ ही देर में जाम की स्थिति सामान्य...