कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा हाई स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह बालू लदे वाहनों की जांच के दौरान विवाद खड़ा हो गया। ट्रैक्टर चालक संदीप यादव ने अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक कुमार भारती और उनके गार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं सीओ ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक संदीप यादव के अनुसार, वह बालू खाली कर ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाई स्कूल के पास निजी वाहन में मौजूद सीओ और उनके गार्ड ने उनकी गाड़ी रोक ली। चालक का आरोप है कि उन्हें बालू वाहन बताते हुए 20-20 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर सीओ ने डंडे से उनकी पिटाई की और गार्ड ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके ...