Kodarma News: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
कोडरमा, सितम्बर 8 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जामू गांव में पिछले दस दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक रहे सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि जामू गांव का ट्रांसफार्मर करीब दस दिन पहले जल गया था। इसके बाद से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लगातार बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और पेयजल आपूर्ति समेत रोजमर्रा के कई जरूरी काम प्रभावित हैं। बिजली से चलने वाले मोटर बंद रहने के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है。
प्रदर्शन और नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.