कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी तिलैया बाइपास रोड में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग चंदवारा के एक ढाबे से मार्केटिंग के लिए झुमरी तिलैया आ रहे थे। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए बोलेरो को सीधा किया। वाहन में उर्मिला देवी समेत पांच लोग सवार थे। घटना के बाद बोलेरो सवार लोग ट्रक के पीछे चले गए। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया गया।

हिंदी हिन...