Kodarma News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही चौक के समीप बुधवार की शाम करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत कैलपूर निवासी अनिकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाईटांड़ निवासी विक्की विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से नवलशाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.