कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास जब्त पांच ट्रकों को चंदवारा पुलिस ने ही सोमवार की देर शाम छोड़ दिया। जब्त करने से पहले पुलिस की ओर से बताया गया था कि जब्त सभी ट्रकों के चालान फेल पाए गए थे। मगर 36 घंटे बाद पुलिस ने ही सभी जब्त ट्रकों को छोड़ भी दिया। जब्त करने के दौरान कुछ चालकों ने विरोध भी जताया था, मगर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी थी। ट्रक चालकों का कहना था कि कुछ ऐसी भी गाड़ियां हैं, जिनसे पैसे लेने के बाद छोड़ दिया जा रहा है। इस संबंध में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की रात से मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जांच के बाद ट्रकों को छोड़ा गया इसी दौरान कोयला लदे...