Kodarma News: टीबी मुक्त कोडरमा बनाने के लिए गठित होगी 'जोश' टीम
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में युवाओं की एक-एक 'जोश' टीम गठित की जाएगी। इसमें प्रथम वर्गीय पदाधिकारी के अधीन एनसीसी के पांच कैडेट और पांच माई भारत स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने कहा कि 'जोश' टीम का उद्देश्य युवा शक्ति को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ना है। इसके माध्यम से समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान करने, जांच और उपचार सेवाओं तक पहुंच मजबूत करने तथा विभिन्न व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.