Kodarma News: टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से दो नाबालिग सुरक्षित, आरपीएफ को सौंपा
कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। धनबाद रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे दो नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले किया गया। रेलवे के अनुसार, 31 जुलाई को दरभंगा-चेरलापल्ली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में टिकट जांच के दौरान करीब 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकल आई है। इसकी सूचना तत्काल धनबाद वाणिज्य नियंत्रण को दी गई। धनबाद-शकूरबस्ती एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक अन्य नाबालिग के घर से भागकर यात्रा करने की जानकारी मिली। टिकट चेकिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए उसे भी सुरक्षित आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके पिता को तत्काल सूचना देकर आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.