कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: चंदवारा। बरसात के दिनों में झूलते बिजली तार व लोहे के पोल लोगों व मवेशियों के लिए खतरा बन रहे हैं। प्रखंड के कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं, जो लोहे पोल से जर्जर बिजली तार गुजरा है, जो हल्की आंधी-पानी में हीं गिरने की संभावना बढ़ जाती है। प्रखंड के भोंडो में महुआटांड़ के समीप से बिजली विभाग का 11 हजार वोल्ट का खेत से गुजरा है, जो जमीन से महज 10 से 12 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है, जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहे पोल के कारण यह तार काफी नीचे हो गया है। विभाग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...