Kodarma News: झुमरी तिलैया नगर परिषद बना 'नरक परिषद', हर ओर गंदगी का अंबार
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । सुंदर, ऐतिहासिक और प्यारे शहर झुमरी तिलैया की सूरत इन दिनों बदहाल है। नगर परिषद क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से लेकर संकरी गलियों और मोहल्लों तक में कचरे का अंबार लगा है। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शहर की इस बदहाली को देखते हुए लोग अब नगर परिषद को 'नरक परिषद' कहने लगे हैं। सुंदर झुमरी तिलैया कैंपेन से जुड़े लोगों ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी अपने मूल दायित्वों को छोड़कर अन्य कार्यों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अपडेट: पेज का लीड: पहले निर्माण, फिर बदहाली और अब मरम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.