Kodarma News: झुमरीतिलैया में वर्ष 1969 में शुरू हुई चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, 1973 में स्थापित हुई प्रतिमा
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया में चित्रगुप्त पूजा की परंपरा समाजसेवियों की पहल और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह पूजा आज पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसका इतिहास सामाजिक एकता, सहयोग और धार्मिक आस्था की प्रेरणादायक कहानी बयां करता है। समाज और धर्म के प्रति समर्पित लोगों की पहल से ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की परंपराएं जीवित रहती हैं। समाज से मिली जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया में चित्रगुप्त पूजा की शुरुआत वर्ष 1969 में हुई थी। पहली बार तिलैया थाना के समीप इस पूजा का आयोजन किया गया था। तत्कालीन समय में अयोध्या प्रसाद की अध्यक्षता में समाज के लोगों ने मिलकर पूजा की शुरुआत की थी। आयोजन में गोकुल प्रसाद, आदित्य प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, विद्या प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.