Kodarma News: झुमरीतिलैया में रेलवे ब्रिज के नीचे मनचले की धुनाई, पुलिस को सौंपा
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया शहर में शनिवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को तिलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना रेलवे ओवरब्रिज के नीचे की शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी किए जाने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। इस संबंध में छात्रा के पिता ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री वीर कुंवर सिंह चौक स्थित कोचिंग संस्थान जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणियां कीं। यह भी पढ़ें- Pra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.