कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के समीप गलत तरीके से रसीद छपवाकर अवैध रूप से चुंगी-टोल वसूली किए जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

पुलिस की विशेष टीम की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रिपोर्ट के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने महाराणा प्रताप चौक के समीप छापेमारी कर कथित रूप से चुंगी-टोल वसूली कर रहे दो लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांधी स्कूल रोड, मास्टर मोहल्ला, तिलैया निवासी भरत रजक, पिता स्व. मनी रजक और इंदरवा निवासी अनिल यादव, पिता स्व. बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा सशस्त्र बल और...