कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया नगर परिषद में चुंगी वसूली के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हिन्दुस्तान की ओर से लगातार खबर प्रकाशित किए जाने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कई स्तरों पर गड़बड़ी के साक्ष्य सामने आने की बात कही जा रही है। मामले में नगर परिषद के अध्यक्ष, कुछ चुनिंदा वार्ड पार्षद और पदाधिकारी एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इससे विवाद और गहरा गया है। हिन्दुस्तान ने अपनी पड़ताल में नगर परिषद में चुंगी वसूली के नाम पर लंबे समय से चल रही अनियमितताओं को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को लेकर नगर परिषद स्तर से लेकर पुलिस तक कार्रवाई शुरू हुई। तिलैया पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के बाद अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर जे...