Kodarma News: झुमरीतिलैया के इंद्रपुरी में छत से गिरकर दो बच्चियां घायल, रांची रेफर
कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधितिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी मोहल्ले में शनिवार की शाम अपने नानी घर आयी दो बच्चियां छत से गिरकर घायल हो गई। परिजन दोनों को लेकर तिलैया के एक निजी क्लीनिक में गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। बच्चियों की उम्र महज चार और छह साल है। बच्ची की नाना का नाम मुकेश रविदास है, जबकि पिता का नाम रोहित रविदास है। बताया गया कि घर के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे। दोनों मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह दूसरे तल्ले से पहले तल्ले की रेलिंग पर गिरी, इसके बाद वहां से टकराकर नीचे गिर पड़ी। इसमें एक बच्ची की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। परिजनों की ओर से थाना में किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.