Kodarma News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे कोडरमा, सिविल कोर्ट का लिया जायजा
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को सड़क मार्ग से कोडरमा पहुंचे। सबसे पहले कोडरमा व्यवहार न्यायालय का विस्तृत निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्था और न्यायालय परिसर की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न न्यायालय कक्षों और कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। अधिवक्ताओं ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पुलिस प्रशासन की लापरवाही, वारंट की समय पर तामिला नहीं होने और निषेधाज्ञा संबंधी मामलों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से मुख्य न्यायाधीश को अवगत कराया。
मुख्य न्यायाधीश का स्वागत मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर न्यायालय परिसर में पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.