कोडरमा, सितम्बर 19 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक के प्रावधानों पर विरोध जताया। कोडरमा स्थित प्रखंड कार्यालय मैदान में शनिवार को आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज केवल धरना-प्रदर्शन का दिन नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार और अस्मिता की आवाज को बुलंद करने का दिन है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों में अपने अधिकारों को लेकर जागरुकता और आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि झारखंड अपने अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं कर...