कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कोडरमा लक्खीवागी स्थित सरना धर्मस्थल में झारखंड के महानायक रहे शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सोरेन के आदमकद चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर नम आंखो से श्रद्धांजलि दिया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पितकार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु जी मरकर भी अमर हैं उनके उपलब्धियां आज भी कायम है जिसे नकारा नहीं जा सकता। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गुरु जी एक व्यक्ति नहीं विचारधारा है जिनके रास्ते पर चलकर ही सरकार तथा राज्य का भला किया ज...