Kodarma News: झामुमो का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कोडरमा जिला कमेटी की ओर से सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक, झुमरी तिलैया से हुई। यहां से पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए झंडा चौक पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे और पार्टी नेता शालिनी गुप्ता ने किया, जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। संबोधन में वीरेंद्र पांडे और शालिनी गुप्ता ने मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण के दौरान मनमाने तरीके से नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। झामुमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.