कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में शुक्रवार को कई घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मानसून देर से सक्रिय होने के कारण धान की खेती प्रभावित हुई है और रोपाई का कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धान के बिचड़ों को नई जान मिली है। किसान अब उम्मीद जता रहे हैं कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो धान की रोपाई बड़े पैमाने पर शुरू हो जाएगी। अब तक कई किसान पंपिंग सेट के माध्यम से बिचड़ों की सिंचाई कर रहे थे, जिससे उनका खर्च बढ़ रहा था. यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश होने पर शहर की कई गलियों में कीचड़किसानों की राह...