Kodarma News: झंडा चौक के पास पुल के नीचे नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । शहर के प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त इलाकों में शुमार झंडा चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क किनारे बनी नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राजगढ़िया रोड और सीएच स्कूल जाने वाली सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह शहर का प्रमुख चौराहा है और आसपास का इलाका मेडिकल हब के साथ-साथ बड़े व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जबकि यहां लाखों रुपये का रोजाना कारोबार होता है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से नालियों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समस्या दूर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.