Kodarma News: जो खुद मजबूत होते हैं, वही दूसरे को क्षमा करते हैं: मुनिश्री
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जैन धर्म के लोगों ने रविवार को क्षमावाणी महापर्व गुरुदेव जैन संत मुनि सुयश सागर जी के सानिध्य में जैन मंदिर में मनाया। आज के ही दिन पूरे भारतवर्ष में जैन संप्रदाय के लोग दसलक्षण के अंतिम दिन क्षमावाणी का पर्व मनाते हैं और एक दूसरे से गले लग कर अपने द्वारा की गई गलतियों की माफी मांगते हैं। आज बड़ा जैन मंदिर के बगल प्रांगण में पूरे जैन समाज के महिला, पुरुष, बच्चे एकत्रित हुए और बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक यह पर्व मनाया। समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला, भंडारी सुनील जैन सेठी विरागोदय वर्षायोग समिति 2026 के संयोजकगण ने सभी भक्तोंऔर समाज के लोगों को क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं दी और हाथ जोड़कर गुरुदेव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.