Kodarma News: जैन संत पूज्य गुरुदेव सुयश सागर जी का मनाया जन्म दिवस
कोडरमा, सितम्बर 20 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। बड़ा मंदिर के चातुर्मास पंडाल परिसर में आज जैन संत पूज्य गुरुदेव सुयश सागर जी का जन्म दिवस बड़े हीं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। समाज के पदाधिकारी चातुर्मास कमेटी व धर्म निष्ठ परिवारों ने गुरुदेव के चरण धोकर अपने मस्तक पर लगाया। अष्ट द्रव्यों से उनकी पूजा की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता आत्म कल्याण में ही है। हमें जो मनुष्य जीवन मिला है उसका सदुपयोग करना चाहिए, क्योंकि मनुष्य जीवन दुर्लभ है। पूर्व जन्म में अच्छे कर्म के कारण ही मनुष्य जन्म मिलता है। संस्कारवान बने, कर्मयोगी बने, तभी स्वयं के साथ हम अपने परिवार समाज राष्ट्र धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.