कोडरमा, अक्टूबर 2 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में शुक्रवार को गांधी जयंती अवसर पर जेल अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर लगी जेल अदालत में 11 बंदी रिहाशिविर के मुख्य अतिथि बंदियों के बीच आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश ने कहा कि बंदी अपने बीच से नकारात्मक सोच को हटाकर सकारात्मक सोच पैदा करे तथा अपराध की दुनिया से निकल कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके l यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा दुमका में जेल अदालत विशिष्ट अतिथि का संबोधन विशिष्ट अतिथ...