कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज समेत जिले के डिग्री कॉलेजों की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) से हटाकर गिरिडीह स्थित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में 10 अगस्त से चल रहा जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना व तालाबंदी सोमवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव की पहल पर आंदोलनकारियों के साथ वार्ता हुई। इसके बाद समिति ने छात्रहित में आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता के दौरान पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि फैसला तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों और जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक सीधे पहुंचाया जाएगा। साथ ही प्रतिनिधिमंडल के साथ ...