कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: कोडरमा। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा द्वारा शिक्षा बचाओ, कोडरमा बचाओ एवं छात्रों-नौजवानों के भविष्य की रक्षा के सवाल पर 19 जुलाई को झुमरी तिलैया के झंडा चौक के समीप प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान सह आमसभा को जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कारणों से स्थगित करते हुए 22 जुलाई को आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष महेश भारती सचिव देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 एवं 20 जुलाई को कोडरमा में जेएसएससी की परीक्षा तथा रथ यात्रा के आयोजन को देखते हुए कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक सुविधा के मद्देनज़र कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में आज 22 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा यह भी पढ...