कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता अगर कोई वाहन ओवरलोड में पकड़ाता है, तो अब जुर्माना भरने के बाद भी वह आगे नहीं जा सकेगा। गाड़ी पर जितना ओवरलोड है, उसे वहीं पर उतारना होगा। सामान्य वजन होने के बाद ही गाड़ी आगे जा सकेगी। इस बात की जानकारी कोडरमा के जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने दी। कहा कि वाहनों पर अब परिवहन विभाग की तरफ से शिकंजा कसने का काम चरणबद्ध तरीके शुरू कर दिया गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के आलोक में विभाग ने यह नियम बना दिया है कि कोई भी ओवरलोड वाहन सिर्फ ऑनलाइन या ऑनस्पॉट जुर्माना भरकर आगे नहीं जा सकेगा। अक्सर यह देखा जाता था कि वाहन चालक मामूली या तय जुर्माना चुकाकर ओवरलोड हालत में ही सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कहा कि अब लगातार ओवरलोड गाड़ि...