Kodarma News: जुआ अड्डा संचालित करने के आरोपी की जमानत रद्द, गिरफ्तार
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना पुलिस ने जुआ अड्डा संचालित करने के मामले में आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। सीडी कॉलोनी निवासी राहुल सिंह को पुलिस ने वर्ष 2023 में जुआ का अड्डा संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि तत्कालीन एसपी कुमार गौरव के आदेश पर इसपर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद शहर के विद्यापुरी मुहल्ले से इसे लेकर पुलिस थाना आयी थी, मगर वह पुलिस के सामने ही थाने से भाग निकला था। इस मामले में पुलिस को काफी किरकिरी भी हुई थी। इसके बाद पुलिस की ओर से उसके खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की वारंट भी जारी किया गया था। मगर कुछ दिनों बाद उसने बाहर रहते हुए जमानत ले ली थी। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई चल रही थी और जमानत पर बाहर था। यह भी पढ़ें- Roorki News: जुए के अड्डे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.