कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण को लेकर पंचायत सहजकर्ता दल के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी शोएब खान, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार एवं सीएसओ नुनेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में केंद्रहपडीह, तमाय, चेहाल, करियावां, ककरचोली एवं खरियोडीह पंचायत के सहजकर्ता दल के सदस्य शामिल हुए। धीरज कुमार ने कहा कि बेहतर जीपीडीपी बनेगा तभी पंचायत का समग्र विकास होगा। प्रशिक्षण में जीपीडीपी की आवश्यकता, निर्माण प्रक्रिया एवं जनभागीदारी की जानकारी दी गई।मौके यह भी पढ़ें- Banda News: पीडीपी से गांवो का होगा समग्र विकास : मण्डलायुक्...