कोडरमा, सितम्बर 4 -- Kodarma News: डोमचांच। प्रखंड के जीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गई। इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। निदेशक नितेश कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना की जाती है। उप निदेशक नीरज सिंह ने राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्कूल, कॉलेजों में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व यह भी पढ़ें- Bokaro News: श्रीकृष्ण-अवतरण बेला में ठाकुरबाड़ी-मंदिरों में श्रीकृष्ण ...