Kodarma News: जीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि जीएस पब्लिक स्कूल, डोमचांच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मानवी राज और चांदनी कुमारी की लाइव परीक्षा अब दिल्ली में आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, हाथ की घड़ी और पेन देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह और निदेशक नीतेश कुमार ने बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर उप-निदेशक नीरज सिंह, प्राचार्या प्रतिमा कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.