Kodarma News: जिले में बालू संकट से निर्माण ठप, विभागीय अनदेखी से तस्करों की चांदी
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में बालू संकट के कारण निर्माण लगभग ठप है। सरकारी निर्माण और आमलोगों के मकानों का निर्माण बालू नहीं मिलने या बालू मनमानी कीमत पर मिलने से प्रभावित हो गया है। बालू उठाव पर एनजीटी के प्रतिबंध के बाद से बालू तस्करों की चांदी है। तीन हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर मिलनेवाले बालू के लिए अभी चार से पांच हजार तक चुकाने पड़ रहे हैं। खनन विभाग की ओर से बालू संकट की इस स्थिति में लोगों को कोई राहत नहीं दिया जा रहा है। कुल मिलाकर तस्करों पर पूरा निर्माण निर्भर है। 10 जून से 15 अक्तूबर तक नदियों से बालू उठाव पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक और बालू घाटों को ऑपरेशनल बनाने में देरी के कारण कीमत में इजाफा हुआ है। प्रतिबंध अवधि में नदी घाटों से बालू का उठाव, परिवहन या बिक्री करना कानूनन जुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.