Kodarma News: जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बदहाल, जल्द करें सुधार: डीसी
कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पोषण ट्रैकर की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा जिले के लिंगानुपात की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले के लिए 4,976 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 35 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। उपायुक्त ने सभी पात्र महिलाओं को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत जिले में 21,695 पात्र बालिकाओं को चिहि़नत किया गया है。
लिंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.