कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी ने धारा-163 के तहत जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा तीसरी पाली अपराह्न 3:30 से 5:30 बजे तक होगी। निषेधाज्ञा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के भीतर पांच या उससे अधिक लोगों के अनावश्यक रूप से एकत्र होने पर रोक रहेगी। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक...