कोडरमा, जुलाई 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के तमाम सरकारी स्कूलों में जमीनी स्तर पर शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने के लिए बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार लगातार प्रयासरत हैं। इधर, राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुराने नियमों के तहत चल रही सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों अर्थात स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को भंग कर दिया गया है।

नई एसएमसी के गठन की प्रक्रिया अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत जारी की गई एसएमसी नियमावली-2026 के आधार पर नई समितियों के गठन का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बार जो सबसे अहम बात है वह यह है कि नई एसएमसी का गठन ग्रामसभा करेगी। जिले के लगभग 658 स्कूलों में आगामी 30 जुलाई तक अनिवार्य र...