Kodarma News: जिले के छह आरोपियों को किया गया जिलाबदर, चार आरोपी थाने में लगायेंगे हाजिरी
कोडरमा, अक्टूबर 21 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर छह आरोपियों को एक से तीन महीने तक के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं, चार अन्य लोगों को रोजाना संबंधित थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जयनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को शराब माफिया के रूप में चिह्नित करते हुए थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर निवासी कामेश्वर यादव, पिपराटांड़ छोटकीबागी निवासी सुनील यादव उर्फ पिंटू यादव और बारूद यादव को तीन-तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं, तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड निवासी पीयूष कुमार उर्फ पीयूष यादव और विशनपुर रोड निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.