Kodarma News: जिले के कई पुल-पुलिया बने खतरे की घंटी, जर्जर संरचनाओं से बढ़ा हादसे का खतरा
कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के विभिन्न प्रखंडों में वर्षों पहले बने कई पुल और पुलिया अब जर्जर होकर लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। सतगावां, जयनगर और चंदवारा प्रखंडों में कई पुलों पर सरिया बाहर निकल आया है, गार्डवाल टूट चुके हैं, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई जगह पुलों के पिलर भी कमजोर हो चुके हैं। बरसात के मौसम में इन पुलों से आवागमन करना और भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल तकनीकी जांच कर मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जिले के सभी जर्जर पुलों और पुलियों की तकनीकी जांच कराने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग एवं गार्डवाल लगाने तथा पुलों के आसपास हो रहे अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.