कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को जन शिकायत कोषांग के तहत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और नगर निकायों से संबंधित शिकायतों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मीता पोर्टल पर दर्ज दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, पेंशन, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति समेत अन्य मामलों के निस्तारण की स्थिति जानी।

उपायुक्त का निर्देश इस दौरान उपायुक्त ने व्हाट्सएप के माध्यम से मीता पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को ...