कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । जिला स्कूल क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबले में आरपीवाई ग्लोबल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल को 77 रनों से पराजित कर दिया। आरपीवाई ग्लोबल स्कूल के कप्तान मयंक ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरपीवाई ग्लोबल स्कूल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान मयंक ने 70 गेंदों पर 25 रन बनाकर पारी को संभाला। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पहले मैच में दरभंगा ने पूर्णिया को हराया वहीं प्रक्षित यादव ने 22, आयुष राज ने 17 और साहू आरव ने नाबाद...