कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिला क्रिकेट कमेटी की कार्यप्रणाली को लेकर खेलप्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सदस्यों ने वर्तमान जिला क्रिकेट कमेटी पर बायलॉज का उल्लंघन करने, चुनावी प्रक्रिया में मनमानी और वित्तीय अनियमितता समेत कई गंभीर आरोप लगाए। सदस्यों ने कमेटी को तत्काल भंग करने तथा प्रस्तावित चुनावी तैयारियों पर रोक लगाने की मांग की है।

आरोपों का विवरण बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिना एजीएम (एजीएम) बुलाए ही घर बैठे अपनी मर्जी से सदस्यों को हटाने और नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बायलॉज के प्रावधानों के तहत पारदर्शी तरीके से नई वोटर लिस्ट तैयार कर चुनाव कराने की मांग की गई। सदस्यों का कहना है कि जब तक वैध एजीएम और नियमान...