कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, जयनगर हिन्दुस्तान टीम । जिला यक्ष्मा पदाधिकारी-सह-जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर चेहाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीबी, कुष्ठ, गैर-संचारी रोग (एनसीडी), मलेरिया समेत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी और कुष्ठ मरीजों की नियमित निगरानी करने तथा उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में ओपीडी निरीक्षण के दौरान डॉ. रमण कुमार ने डॉ. अमरदीप कुमार को टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उनकी जांच बढ़ाने को कहा। प्रयोगशाला के निरीक्षण के क्रम में लैब टेक्नीशियन को निश्चय ऐप पर...