Kodarma News: जिला परिषद की 17 दुकानों की चाबी दुकानदारों को सौंपी गई
कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड स्थित जिला परिषद की जमीन पर रेलवे अधिग्रहण के बाद शेष बची जमीन पर निर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स की 17 दुकानों की चाबी सोमवार को दुकानदारों को सौंप दी गई। आवंटन कार्यक्रम से पहले जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि जिला परिषद आमजन के विकास के साथ रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने और राजस्व बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता विपरीत परिस्थितियों में ही निखरती है।
मार्केट कॉम्प्लेक्स की स्थिति उन्होंने बताया कि राजगढ़िया रोड स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में दो तल्ले पर कुल 34 दुकानें निर्मित हैं। प्रथम चरण में अहर्ता पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.