कोडरमा, सितम्बर 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जामू गांव में गुरुवार को नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी और मुखिया नीता कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे। नाली का निर्माण जिला परिषद मद से करीब 14 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में जगह-जगह पानी जमा हो जाता था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ गंदगी और मच्छरों की समस्या का भी सामना करना पड़ता था। नाली निर्माण के बाद बारिश के पानी के साथ-साथ घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी。 यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जामिद में सड़क व नाली की ...