Kodarma News: जामुखांडी में टेंपो पलटने से युवक की मौत, एक घायल
कोडरमा, अक्टूबर 16 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के जामुखांडी में सड़क हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों टेंपो से बरही जा रहे थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, भोंडो पंचायत के पिपराही निवासी मोहम्मद अफजल (पिता इजराइल मियां) और मोहम्मद आफताब (पिता मुबारक हुसैन) निजी काम से टेंपो पर सवार होकर बरही जा रहे थे। इसी दौरान जामुखांडी के पास टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मोहम्मद अफजल की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद आफताब घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे और घायलों की मदद में जुट गए। अफजल की असमय मौत से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.