कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: कोडरमा। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के बैनर तले "सेव वाटर, सेफ लाइफ" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस इंचार्ज मो. सेराज के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने फरेंदा, छोटकीबागी, बड़कीबागी, मरियमपुर समेत आसपास के गांवों का भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्...