कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल की नई उपाधीक्षक डॉ. फरहाना महफूज ने पदभार ग्रहण करते ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया है। गुरुवार को बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, जांच के नाम पर अनावश्यक रूप से बाहर भेजने या किसी भी तरह की अनियमितता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. महफूज ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर मिले। उन्होंने अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने, चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और मरीज-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मर...