Kodarma News: जलजमाव वाले क्षेत्रों का नप अध्यक्ष ने लिया जायजा, अफसरों को लगायी फटकार
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जल निकासी एवं जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड नंबर दो तिलैया बस्ती, वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर नौ बिजली ऑफिस के समीप और वार्ड नंबर 13 जेपीनगर समेत कई इलाकों का जायजा लिया गया। अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल कार्रवाई योग्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाराणा प्रताप चौक में जलजमाव की समस्या भी सामने आई। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि यहां जलजमाव का एक प्रमुख कारण एनएचएआई की ओर से नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जाना है। इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा.
अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.